गजवेल में एक व्यापक निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय बीआरएस बैठक में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दावा किया है कि, उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 119 में से 95 से लेकर 105 सीटें तक हासिल कर जीत दर्ज करेगी। BRS अध्यक्ष ने कहा कि, 2016 में नोटबंदी और कोविड-19 महामारी के कारण तेलंगाना की आर्थिक वृद्धि में कमी आई थी। वित्तीय बाधाओं के कारण कुछ विकास कार्यक्रम धीमे पड़ गए थे।
राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है
सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि, राज्य अपने विकास के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए बीआरएस को फिर से जीतना चाहिए। BRS अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हमें मौजूदा वृद्धि और उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। और अच्छा करने के लिए प्रयास करना एक सतत प्रक्रिया है और हमें लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए सुविधाएं पहुंचाना चाहिए।
गजवेल के लोगों ने मुझे प्यार किया
उन्होंने कहा कि, गजवेल के लोगों ने उन्हें प्यार किया और उन्हें लगातार 2 बार जिताकर यह दिखा भी चुके हैं। सीएम ने कहा कि, विधानसभा क्षेत्र का विकास किया गया है और वह इसके आगे के विकास के लिए काम करेंगे। यह देखते हुए कि भारत के सभी हिस्सों में भूजल का स्तर गिर गया है। सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि, अध्ययनों से पता चला है कि, तेलंगाना में पानी का स्तर बढ़ा है। BRS अध्यक्ष ने आगे कहा कि, कालेश्वरम परियोजना और कोंडापोचम्मा और मल्लन्ना सागर जलाशयों के निर्माण ने राज्य में भूजल स्तर में सुधार करने में मदद की है।
Comments (0)