अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तराखंड में सीएम आवास पर सुन्दरकांड का पाठ और भव्य श्रीराम संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह सपरिवार शामिल हुए। आपको बता दें कि, इस अनुष्ठान के दौरान सीएम धामी ने 3 घंटे तक सुंदरकांड का पाठ और रामभजन किया।
सीएम और राज्यपाल ने सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया
सीएम अवास में भजन गायिका स्वाति मिश्रा, विवेक नौटियाल की टीम ने सुन्दरकांड के सस्वर पाठ किया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण राममय और सभी उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आये। इस दौरान सुन्दरकांड के सस्वर पाठ से पूरा माहौल भक्तिपूर्ण बन गया था। आपको बता दें कि, इस अवसर पर सूबे के मुखिया धामी के साथ राज्यपाल ने भी सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया। भगवान राम की आरती की। उन्होंने मिलकर राज्य की खुशहाली की कामना की।
सीएम ने 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, आगामी 22 जनवरी 2024 को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। यह ऐसा अवसर है जिसके लिए हमने सालों से इंतजार किया। सीएम ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने 1 सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से 22 जनवरी को राम ज्योति जलाकर भगवान राम का स्मरण कर दीपोत्सव मनाने की भी अपेक्षा की।
Comments (0)