बिहार के CM नीतीश कुमार को अब पुराने दोस्त याद आ रहे हैं। सीएम ने अपने लगाव और मिलाप की दास्तां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सुनाई। अब उनके इसके दोस्ती वाले बयान BJP समेत NDA के साथी दलों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। चिराग पासवान ने तो नीतीश पर आरोपों की छड़ी लगा दी।
इतना उलझा हुआ सीएम शायद ही भारत के इतिहास में कोई रहा हो
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, इतना उलझा हुआ सीएम शायद ही भारत के इतिहास में कोई रहा हो। मुख्यमंत्री अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुके हैं। बिहार की जनता क्यों विश्वास करेगी उस मुख्यमंत्री पर जो 2 बार जनादेश का अपमान कर चुका हो? उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, ये जनादेश NDA के लिए था और ये महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं।
चिराग ने साधा सीएम पर निशाना
जब आप वोट मांगने जाएंगे तो जनता आपसे पूछेगी नहीं कि, 5 साल तक आप जिसका हाथ पकड़कर खड़े हैं उसके साथ रहेंगे या बीच में अपना गठबंधन बदलेंगे और क्यों नहीं बदलेंगे, दो-दो बार बदल चुके हैं तो तीसरी बार भी बदल सकते तो इसमें कुछ आश्चर्य नहीं होगा। नीतीश का इस तरह का बयान चुनाव में खाता तक खोलने नहीं देगी।
जितने लोग हमारे है, सब साथी हैं
राष्ट्रपति की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि, जितने लोग हमारे है, सब साथी हैं, छोड़िए न भाई, हम अलग हैं-आप अलग हैं, छोड़िए न ये सब। हमारी दोस्ती कभी खत्न होगी क्या? जब तक हम जीवित रहेंगे आप लोगों (BJP) के साथ हमारा संबंध रहेगा। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा था कि, यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार का आभार भी जताया और इसी बहाने मनमोहन सिंह सरकार की खामियां भी गिना दीं।
Comments (0)