दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव बहुत ही बढ़िया बगिया है, इसको आप सजाते रहिए। पूरी दुनिया में 2024 में चुनाव हुए। 2024 में 8 राज्यों में चुनाव हुए और लोकसभा चुनाव हुए। विश्व में मैक्सिमम वोटिंग का रिकॉर्ड हमारे पास बना। वायलंस फ्री इलेक्शन और महिलाओं की भागीदारी की रिकोॉर्ड बना। अब हम एक और मुकाम हासिल करने वाले हैं। हम 99 करोड़ वोटर्स को पार कर रहे हैं। हम एक अरब वोटर्स वाला देश बनने वाले हैं। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।
मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा
विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
Comments (0)