मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर रविवार सुबह हुई कार दुर्घटना में उत्तरप्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री की मौत हो गई। वहीं 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर गुना जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी सहित तमाम संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार आगरा निवासी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज और उनके 6 साथी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे।
गुना जिले में नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर रविवार सुबह हुई कार दुर्घटना में उत्तरप्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री की मौत हो गई।
Comments (0)