कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे। राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। वायनाड से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था।