सीडीएस जनरल अनिल चौहान सोमवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसके तुरंत बाद जनरल चौहान का जम्मू दौरा हो रहा है।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान सोमवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।