लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक चुनावी जनसभा में कहा गया कि, अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापस आती है तो वह देश को गुलाम बना देगी। वहीं अब बीजेपी नेता रवि किशन ने खड़गे पर उनके बयान को लेकर तीखा निशाना साधा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दावा किया था कि, पीएम मोदी और अमित शाह के तीसरे कार्यकाल का मतलब गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ "गुलामों की तरह व्यवहार" होगा।