पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आज यानी की गुरुवार को अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के मौजूदा दल की वजह से अपनी सुरक्षा को खतरा होने का अंदेशा हैं।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- मैंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को सूचित किया कि, राजभवन में कोलकाता पुलिस के साथ मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।