पीएम मोदी कल यानी की मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में स्थित रामलीला मैदान में विजयदशमी कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्री राम, माता सीता और लक्षमण के रूपों की पूजा की। पीएम मोदी ने रामलीला मैदान से देश की जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में देश की जनता को 10 संकल्प दिलाए हैं।
पीएम ने किया राम मंदिर का भी जिक्र
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज हमें सौभाग्य मिला है कि, भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। राममंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे है। शताब्दियों के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे।पीएम मोदी के संकल्प
1. आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाएं।
2. डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करें।
3. गांव-कस्बों में स्वच्छता को बढ़ावा दें।
4. वोकल फॉर लोकल बने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें।
5. खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न बनाए।
6. पहले देश घूमें, फिर दुनिया।
7. किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करें।
8. सुपर फूड-बाजरा आदि का प्रयोग करें, जिससे किसानों को बढ़ावा मिले।
9. योग, खेल व फिटनेस को प्राथमिकता दें।
10. कम से कम एक गरीब परिवार का समर्थन करें।
Comments (0)