बसपा सुप्रीमो मायावती ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सीएम मायावती कहा कि, सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं। वो संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं। दोनों ही पक्षों में ज्यादातर लोग जातिवादी मानसिकता के हैं।
मायावती ने कहा कि, अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये दोनों (सत्ता पक्ष और विपक्ष) ही भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ये कतई उचित नहीं है।