केजरीवाल जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे आज यानी की गुरुवार को संसद के दरवाजे से गूंजे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अन्य AAP नेताओं ने आज संसद भवन पहुंकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे 'आम आदमी पार्टी' नेताओं ने कहा कि, केंद्र की तानाशाही नहीं चलेगी और अरविंद केजरीवाल को रिहा करना ही होगा।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है और पार्टी के सांसद संसद में इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।