आज यानी की बुधवार को कांग्रेस की पूर्व विधायक किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दोनों को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे।
कांग्रेस में परिवारवाद पनप रहा है
पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, वे (किरण चौधरी) कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता थीं लेकिन कांग्रेस में जो परिवारवाद पनप रहा था। परिवारवाद के कारण दीपेंद्र सिंह हुडा अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं, जैसे पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। इससे बड़े नेताओं का अहित हो रहा था। सीएम ने आगे कहा कि, अभी कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता हैं जिनका दम वहां घुट रहा है। वे भी सोच रहे हैं कि, हम यहां से कैसे बाहर निकलें।
बीजेपी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी का बयान
वहीं किरण चौधरी ने कहा कि, मैंने ये फैसला पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर लिया। पीएम मोदी ने देशहित के जो काम किए हैं। उसी के चलते तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उनके काम को देखते हुए लोगों ने उन्हें विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। किरण चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ मैंने बहुत काम किया है। जब वो हरियाणा के सीएम थे। किरण चौधरी ने कहा कि, हमारी हरियाणा विधानसभा में बहुत तल्खी होती थी, लेकिन इनकी मुद्दों पर पकड़ बहुत ज्यादा थी। इसके अलावा इनमें बहुत शहनशक्ति थी। उससे मुझे बहुत प्रेरणा मिली है।
Comments (0)