RJD के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की महागठबंधन में वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। पूर्व सीएम यादव ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा था मगर इशारों-इशारों में यह जरूर कहा था कि, अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है दरवाजा। लालू के इस बयान पर नीतीश कुमार खुद सामने आकर सफाई दी है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, कौन क्या बोलता है उसके चक्कर में मत आइए। हम सब एक साथ हो गए हैं, जैसे पहले थे।