केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, सब्जी, फल और दूसरे उत्पादों की बर्बादी को कम करने पर हम अगले 5 साल में काम करेंगे। इसके साथ ही पासवान ने आगे कहा कि, स्वच्छता, गुणवत्ता की जांच और विश्व मानक को हम पूरा कर सकें ये भी हमारी प्राथमिकता रहेगी।
नालंदा विश्व विद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की इस सोच की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।