ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। प्रधान ने कहा कि, मैं लोगों से अपील करूंगा कि, परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें। ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है। इस बार ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा। हमें स्पष्ट दिख रहा है कि ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी।
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने बताया कि, 62.87 लाख से अधिक मतदाता 7,303 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।