ISRO की झांकी में दिखाया जाएगा ‘शिव शक्ति पॉइंट’
इनके अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) मंत्रालय की झांकियां नजर आएंगी। ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 सबसे प्रमुख हाई लाइट होगी। इस झांकी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रमा के साउथ पोल पर उसकी सफल लैंडिंग और चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को भी दिखाया जाएगा।यूपी की झांकी में होंगे भगवान राम
उत्तर प्रदेश की झांकी में सबसे आगे भगवान राम (Republic Day 2024) होंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस झांकी का महत्व बढ़ गया है। इसके अलावा इस झांकी में मेरठ रैपिड रेल और ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार नेक्स्ट जेनरेशन ब्रह्मोस मिसाइल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए राज्य में एक प्लांट डेवलप कर रही है।महिला-केंद्रित होगी कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड
75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड महिला-केंद्रित होगी। ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ नाम की इसकी दो प्रमुख थीम होंगीं। मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि पहली बार ऑल-विमेन ट्राई-सर्विस कंटिंन्जेंट परेड में हिस्सा लेगा। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना की 60 महिला अफसर शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस की इस बार की थीम नारी शक्ति है। इसलिए कई वुमन लीडरशिप वाले दल भाग ले रहे हैं, चाहे वह बैंड हो, ट्राई-सर्विस हो, ये पहली बार भाग ले रहा है। ट्राई-सर्विस की टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी।- शरण्या ने कहा- मैं सुपरन्यूमररी ऑफिसर हूं, और ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व करूंगी। यह गर्व की बात है, क्योंकि इतिहास में पहली बार, एक ट्राई-सर्विस दल मार्च करेगा।
- पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF), CISF का भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है।
- भारतीय वायुसेना के 144 सदस्यों वाले मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल भी इस दस्ते का हिस्सा होंगी।
- फ्लाईपास्ट में 29 लड़ाकू जेट समेत 51 सैन्य विमान शामिल होंगे, जिनमें से कुछ को महिला पायलट ऑपरेट करेंगी। 6 लड़ाकू पायलटों समेत पंद्रह महिला पायलट फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। वे राफेल, सुखोई-30 और मिग-29 उड़ाएंगी।
- दो महीने पहले एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल बेलगावी, कर्नाटक से पास हुईं अग्निवीरवायु (महिलाएं) भी परेड में हिस्सा लेंगी। अग्निवीरों की त्रि-सेवा मार्चिंग टुकड़ी में 144 महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी औसत उम्र बमुश्किल 20 साल है।
सुबह 10:30 बजे विजय चौक से कर्तव्य पथ जाएगी परेड
यह परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से कर्तव्य पथ तक जाएगी। दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर होंगे। परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार इस परेड में हिस्सा लेंगे। इस साल की परेड का प्रमुख आकर्षण ‘आह्वान’ होगा, जिसमें शंखनाद होगा। इस साल महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा होगी। 13 हजार लोगों को परेड देखने के लिए इनवाइट किया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बार परेड में फ्रांसीसी सेना की 95 जवानों वाली मार्चिंग कंटिन्जेंट, 33 जवानों का बैंड और फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल जेट और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। शनिवार को इन सभी ने परेड की रिहर्सल की। परेड में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शामिल हो रहे हैं। भारतीय सेना भी 14 जुलाई 2023 को फ्रांस की बास्तील डे परेड में शामिल हुई थी। इसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव ने किया था। बास्तील डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।सेना की झांकी में शामिल होंगे ये हथियार, एयरक्राफ्ट और मिसाइल
LCH प्रचंड चॉपर: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का बनाया पहला स्वदेशी मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर
पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर्स: पिनाका रॉकेट सिस्टम (Republic Day 2024) के नए वर्जन की रेंज बढ़ाई गई है जो 45 किमी की दूरी तक टार्गेट नष्ट कर सकेगा। इस रॉकेट सिस्टम को पुणे की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैबलिश्मेंट (ARDE) और हाई इनर्जी मटैरियल रिसर्च लैबोरेटरी (HEMRL) में संयुक्त रूप से बनाया गया है।
नाग एंटी-टैंक मिसाइल: DRDO की बनाई हुईमिसाइल दिन और रात दोनों में दुश्मन के मजबूत से मजबूत टैंक को एंगेज कर सकता है।
वेपन सिस्टम: T-90 टैंक, BMP-2 इंफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सरवत्र ब्रिज, मीडियम रैंज सर्फेस टु एयर मिसाइल लॉन्चर और मल्टी फंक्शन रडार
स्वाती वेपन लोकेटिंग रडार: देश में डिजाइन की गई वेपन लोकेटिंग रडार गन, मोर्टार, रॉकेट्स को लोकेट करने और काउन्टर बॉम्बार्डमेंट करके उन्हें नष्ट करने में सक्षम है
हेलिकॉप्टर रुद्र: ALH ध्रुव चॉपर्स का वेपनाइज्ड वर्जन। वेपन सिस्टम में पिनाका और स्वाती रडार भी शामिल होगा। इन्हें भी DRDO ने डेवलप किया है।
क्विक फाइटिंग रिएक्शन व्हीकल, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल और ऑल-टेरेन व्हीकल कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होंगे।
Comments (0)