हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बहुमत का दावा किया है। कांग्रेस के सीनियर नेता ने एक बार फिर से कहा है कि, राज्य में नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं।
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर कुल 45 विधायकों की संख्या बताई है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने विधायकों के परेड कराने की भी बात कही है।