झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले जारी हैं। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने BJP के नेताओं को घेरा है। उन्होंने बीजेपी पर विधानसभा चुनाव से पहले झूठे वादों से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य के खनिज संसाधनों पर नजर गड़ाए हुए हैं।