घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर से यह गिरफ्तारी की गई। इस हादसे में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे। विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाया गया था। इस एजेंसी के निदेशक भावेश भिंडे हैं। भावेश भिंडे घटना के बाद फरार चल रहा था। लेकिन आज उसे राजस्थान के उदयपुर इलाके से एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गिरफ्तार कर लिया।