बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी लगातार इंडी गठबंधन व सीएम नीतीश पर निशाना दाग रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया है। डिंपल यादव ने कहा कि, सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात होनी चाहिए। इस बारे में बच्चों और युवाओं को जागरुक करना चाहिए।
समाजवादी पार्टी की नेत्री ने कहा कि, मेरा मानना है, जिस तरह देश की आबादी बढ़ रही है तो जो हमारी सेक्स एजुकेशन का मामला हो, इस पर खुलकर बात होनी चाहिए।