देश के लिए आज की सुबह बहुत खास है क्योंकि आज वो पहली सुबह है, जब रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। आज रामभक्त मंदिर में जाकर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन के लिए इस वक्त मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। अयोध्या में इस वक्त तापमान 6 डिग्री है। लेकिन ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होते ही रामभक्तों का बरसों का इंतजार खत्म हो गया और आज से हर आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेगा।
देश के लिए आज की सुबह बहुत खास है क्योंकि आज वो पहली सुबह है, जब रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। आज रामभक्त मंदिर में जाकर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर सकेंगे।