अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में छाईं रहने वाली बॉलीवुड की क्वीन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कंगना रनौत ने एक बार फिर दोहराया है कि, भारत को 2014 में आजादी मिली है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रनौत ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, वह चाहती है कि, भारत हिंदू राष्ट्र बने। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पूर्वज सदियों तक मुगलों और फिर अंग्रेजों की दासता को देखा और झेला। जब देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो 1947 के बाद देश पर बर्षों तक कांग्रेस का कुशासन रहा।
बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत 14 मई 2024 को नामांकन दाखिल करने वाली हैं। उनके सामने मंडी से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन दाखिल कर लिया है।