लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद EVM विवाद लगभग समाप्त हो गया था, लेकिन विश्व के अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क (Elon Musk) ने इसको लेकर नया विवाद छेड़ दिया है। एलन मस्क के दिए इस बयान पर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीनियर वकील कपिल सिब्बल के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी EVM पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इस पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने जोरदार पलटवार किया है।
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि, 2024 में जो चुनाव हुए हैं उसमें EVM हैक नहीं हुआ है। अगर EVM हैक हुआ होता तो भाजपा सिर्फ 240 सीटों पर नहीं रुकती, अगर EVM हैक होता तो कांग्रेस को 99 सीटें नहीं मिलती।
Comments (0)