बीते मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल ने इसका एलान सदन में किया। आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में चौंकाने वाला फैसला लिया। जननायक जनता पार्टी (जजपा) से गठबंधन तोड़ते हुए मनोहर लाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी देने के लिए कहा है। हाईकमान जो भी दायित्व देगा, सहर्ष स्वीकार है।