उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। हीटवेव के वजह से दिन के साथ रात में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। वहीं, 18 जून तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू के कुछ हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। इतना ही नहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 18 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून आने के बाद से ही बारिश का दौर जारी है, लेकिन कुछ राज्यों को अभी भी मॉनसून का इंतजार करना पड़ सकता है।
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। हीटवेव के वजह से दिन के साथ रात में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है।
Comments (0)