आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही वक्त शेष रह गया है। ऐसे में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कहीं दल-बदल का सिलसिला भी जारी हो गया है। इसी बीच हाल ही में समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, वह तो भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य हो या फिर राहुल गांधी, यह सब बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक हैं।