New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 18 जून 2024 आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रा परीक्षा जून 2024 को सामने आई अनियमितता के चलते रद्द कर दिया। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से 9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स सम्मिलित हुए थे। मंत्रालय द्वारा बुधवार, 19 जून को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक UGC NET परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 18 जून 2024 आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रा परीक्षा जून 2024 को सामने आई अनियमितता के चलते रद्द कर दिया। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से 9 लाख से अधिक कैंडिडेट्स सम्मिलित हुए थे।