MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव की तारीख बहुत पास आ गई है। तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच पहुंचकर मत रूपी वोट मांग रहे है। इसके अलावा नेता बड़ी-बड़ी रैली व जनसभाएं भी कर रहे हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने एमपी के अशोकनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।
मायावती ने कहा कि, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता कहते हैं कि, अति पिछड़े वर्ग को पूरा लाभ दिलाने के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए।