महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। शिवसेना के दिग्गज नेता ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 2 दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो ICU में थे और डॉक्टर्स 2 दिन से लगातार इलाज कर रहे थे। वहीं आज शुक्रवार को अलसुबह करीब 3 बजकर 2 मिनट पर हिंदुजा अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके निवास स्थान रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। 2 बजे के बाद उनका आखिरी सफर शुरू होगा। राजकीय सम्मान के साथ दादर के शमशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। शिवसेना के दिग्गज नेता ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 2 दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
Comments (0)