कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने कहा कि, उन्हें लगता है कि, अगर ‘INDIA’ गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आता है तो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर सकती है।
थरूर ने कहा कि, मुझे लगता है कि, नतीजे सामने आएंगे तो गठबंधन होने, न कि कोई एक पार्टी होने के कारण उन दलों के नेताओं को एकजुट होना पड़ेगा और किसी व्यक्ति का चयन करना पड़ेगा।