बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने बच्चों द्वारा पसंद (Karnataka) की जाने वाली लोकप्रिय कॉटन कैंडी और फास्ट फूड में सबकी पसंदीदा गोभी मंचूरियन डिश पर आर्टिफिशियल रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने विधान सौधा में यह घोषणा की। जनता और मीडिया की शिकायतों के आधार पर, लोगों को बेचे जाने वाले गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी के नमूने राज्य भर से एकत्र किए गए और राज्य प्रयोगशालाओं में उसकी जांच की गई। मंत्री दिनेश गुंडूराव ने बताया कि गोभी मंचूरियन के 171 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 107 नमूनों में असुरक्षित आर्टिफिशियल रंग मिले हुए थे।
कर्नाटक सरकार ने बच्चों द्वारा पसंद की जाने वाली लोकप्रिय कॉटन कैंडी और फास्ट फूड में सबकी पसंदीदा गोभी मंचूरियन डिश पर आर्टिफिशियल रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Comments (0)