New Delhi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के टिकट निर्धारण ( I.N.D.I.A) में किनारे की गई सपा की ओर से तीखी टिप्पणी आईं तो कांग्रेस ने भी पलटवार किया। शनिवार को सपा नेता रामगोपाल यादव ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छुटभैया नेता कहा, इस पर देर रात शहर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि कमलनाथ हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
रामगोपाल यादव ने जो कहा, वह उनकी सोच होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस पर षड्यंत्र का आरोप लगा रहे, इस सवाल पर कहा कि कोई षड्यंत्र नहीं हो रहा है। हमारे सभी नेता मजबूती के साथ खड़े हैं। आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर कहा कि इससे संबंधित हो भी निर्णय होगा, वह राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। इससे पहले उन्होंने जागरण से विशेष बातचीत की।
'सपा अध्यक्ष की ओर से की जा चुकी है तल्ख टिप्पणी'
सपा अध्यक्ष ( I.N.D.I.A) की ओर से तल्ख टिप्पणी की जा चुकीं, इस पर कहा कि अखिलेश यादव से सम्मान की अपेक्षा नहीं है। वह विदेश और देश के नामचीन स्कूल में पढ़ने का दावा करते हैं मगर, दूसरों को सम्मान देना नहीं सीख सके। उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव से क्या व्यवहार किया था, यह सभी जानते हैं।
अजय राय ने कही ये बात
मैं यह बात तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं, अपनी ओर से कुछ नहीं बोल रहा। सपा अध्यक्ष के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। प्रदेश से लेकर जिला इकाइयों तक फेरबदल जल्द अजय राय ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में कहा कि प्रदेश को छह जोन में बांटकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पश्चिम, पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड समेत सभी छह जोन की बैठकें हो चुकी हैं।
'प्रत्येक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से हो रहा संवाद'
चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक क्षेत्र ( I.N.D.I.A) के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद हो रहा है। प्रदेश और जिला इकाइयों के संदर्भ में कहा कि संगठन को नये सिरे से मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य भूमिका में लाया जाएगा। प्रदेश इकाई और जिलों में कुछ परिवर्तन किए जाने हैं, जिसको लेकर मंथन चल रहा। जल्द ही इकाइयों की घोषणा की जाएगी। नई टीमें लोकसभा चुनाव में दम देंगी।
Comments (0)