दिल्ली में इस वक्त पानी को लेकर हाहाकार मचा है। लोग पानी की कमी से परेशान हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे जल संकट को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। तिवारी का आरोप है कि, पानी के टैंकर माफिया को सौंपे जा रहे हैं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य विकल्पों पर विचार किए बिना सीएम केजरीवाल इस मुद्दे को भटकाना चाहते हैं।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, क्या अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में गिरते भूजल की चिंता है? नहीं, दिल्ली की आने वाली पीढ़ियां आपको कभी माफ नहीं करेंगी।