भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता रवि किशन ने गोरखपुर लोकसभा सीट से आज यानी की शुक्रवार को नामांकन किया। सीएम योगी गोरखपुर में ही मौजूद हैं लेकिन वह रवि किशन के नामांकन में नहीं पहुंचे। रवि किशन ने अपने प्रस्तावकों के साथ में कलेक्ट्रेट में ADM वित्त के कोर्ट में नामांकन किया। आपपको बता दें कि, रवि किशन लगातार दूसरी बार गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी हैं।
सीएम योगी ने आज शक्तिपीठ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।