मोदी सरकार की ओर से बीते सोमवार की शाम नागरिकता (संशोधन) अधिनियम CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। CAA लागू होने जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं केरला में सोमवार रात से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
कांग्रेस के यूथ विंग NSUI ने कोच्चि और त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया। हलांकि, पुलिस ने इन सभी प्रदर्शनकारियों को ट्रेक से हटाया।