पूर्व केंद्रीय मंत्री AK एंटनी ने कांग्रेस को एक सलाह दी हैं। उन्होंने हिंदू वोट बैंक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए बहुसंख्यक समुदाय को साथ लेना चाहिए। केवल अल्पसंख्यकों के भरोसे ये लड़ाई नहीं जीती जा सकती हैं। एंटनी ने आगे कहा कि, कांग्रेस को हिंदूओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए।
हिंदू को साथ लेना चाहिए
पूर्व केंद्रीय मंत्री AK एंटनी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, भारत में बहुसंख्यक लोग हैं और इस बहुसंख्यक समुदाय को पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई में शामिल किया जाना चाहिए। सभी को सतर्क रहना चाहिए और 'फासीवाद के खिलाफ लड़ाई' में बहुसंख्यक समुदाय को साथ लेना चाहिए।
हिंदुओं को नरम हिंदुत्व के रूप में दिखाने से BJP को होगा फायदा
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अल्पसंख्यकों को अपने धर्म और आस्था को मानने की स्वतंत्रता है, उसी तरह हिंदू लोगों को भी मंदिर जाने, तिलक लगाने का अधिकार है। AK एंटनी ने कहा कि, हिंदू समुदाय के लोग जब जब वो ऐसा करते हैं तो उन्हें एक नरम हिंदुत्व को मानने वाले लोगों के रूप में दिखाया जाता है, जो कि सही रणनीति नहीं है। इस कारण ही बीजेपी को फायदा होगा और वो एक बार फिर सत्ता में लौट जाएंगे।
एंटनी के बयान पर BJP का पलटवार
BJP नेता अमित मालवीय ने भी एंटनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के लिए भारत के लोग भारतीय नहीं हैं, बल्कि वो भारतीयों को बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक, हिंदू-मुस्लिम में बांट चुके हैं। अब एके एंटनी कह रहे हैं कि, मोदी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत है। अल्पसंख्यकों का समर्थन ही पर्याप्त नहीं है।
Comments (0)