हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जहां बीजेपी-कांग्रेस के अलावा अनेक पार्टी के दिग्गज नेता जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। इसी बीच हरियाणा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कांग्रेस पर निशाना साधा। आकाश आनंद ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को चापलूस और राहुल गांधी को दलितों के प्रति गद्दार करार दिया।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने दावा किया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने हाल ही में दिए गए एक बयान में सकारात्मक कार्रवाई की शुरूआत में बी.आर. अंबेडकर की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया। इसके बजाय केवल जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी को इसका श्रेय दिया।