कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर नौकरशाहों के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करवाने के आदेश पर चिंता जताई है। वहीं, अब खड़गे की चिट्ठी पर सीताराम येचुरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीपीआई (एम) नेता ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, सेना से लेकर रेलवे तक को पीएम मोदी के लिए चुनाव प्रचार करने के काम में लगा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकारी मशीनरी का ऐसा दुरुपयोग कभी नहीं हुआ है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर नौकरशाहों के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करवाने के आदेश पर चिंता जताई है।