उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मई यानी शुक्रवार को आएंगे। सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में राठ व चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लोधी मतदाताओं के बढ़ते रुझान से भाजपा में हलचल मच गई है, लिहाजा पहली मर्तवा छोटे कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराने के लिए नेताओं को बाध्य होना पडा है। जानकारी के मुताबिक राठ(सु) व चरखारी दोनो विधानसभाओं में लोधी मतदाता ही निर्णायक वोट माना जाता है।
उधर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए वोट की अपील करेंगे। शुक्रवार शाम तीन बजे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधंन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायना इंटर नेशनल स्कूल में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मई यानी शुक्रवार को आएंगे। सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में राठ व चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लोधी मतदाताओं के बढ़ते रुझान से भाजपा में हलचल मच गई है
Comments (0)