दिल्ली आबकारी घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को आप नेता संजय सिंह की रिमाड और गिरफ्तारी पर सुनवाई के दौरान ED ने बड़ा दावा किया कि, संजय सिंह ने रिश्वत में 2 करोड़ रुपए लिए थे
संजय को बिना प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया - विशम चौधरी
आपको बता दें कि, जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा को बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि, फैसला आज यानी की शुक्रवार को सुनाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील विशम चौधरी ने कहा कि, संजय सिंह को बिना प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक साल से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें ईडी ने नहीं बुलाया।
संजय की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई
विशम चौधरी ने कहा कि, 4 अक्टूबर को अचानक वे ( ED) लोग संजय सिंह के आवास आए और छापेमारी की। उनका ( संजय ) मोबाइल फोन ले लिया, कुछ कागजात ले लिए और फिर शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं जवाब में ED की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील दी कि, कानून के अनुसार जांच-पड़ताल के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत ही संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई।
Comments (0)