कई राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मानसून की विदाई होते होते बारिश के हालात अभी भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके कारण 17 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से वापस चला जाएगा। आईएमडी ने यह भी कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण रायलसीमा और इससे सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर स्थित है।
कई राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मानसून की विदाई होते होते बारिश के हालात अभी भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Comments (0)