देश के उत्तरी इलाकों का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों सर्द हवाओं से भरा हुआ है। लगातार शीतलहरों के चलते तापमान में बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय इन हवाओं की स्पीड भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने यहां कोहरे और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। कल भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर थे। कोल्डवेव्स के चलते दिल्लीवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही, इन हवाओं से लोगों में सर्दी-जुकाम के मामले भी बढ़ रहे हैं। आज सुबह भी दिल्ली और नोएडा में शीतलहर चल रही थी।
देश के उत्तरी इलाकों का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों सर्द हवाओं से भरा हुआ है। लगातार शीतलहरों के चलते तापमान में बदलाव हो रहा है।