उत्तराखंड: राजधानी पुलिस को एक सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन और 63500/- रु नगद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को टारगेट किया जाता था। विदेशी महिला तस्कर दिल्ली से कोकिन लाकर स्थानीय पैडलरों को सप्लाई करती थी। पूर्व अध्यापिका द्वारा अपने पति के साथ कॉलेज एंव अन्य शैक्षणिक संस्थानो में अध्यनरत छात्रों के साथ-साथ बडी पार्टियों में कमीशन लेकर मादक पदार्थ सप्लाई जाते थे। पूर्व में भी राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
राजधानी पुलिस को एक सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति को गिरफ्तार किया।