आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती की बधाई दी। पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि श्री गुरु नानक देव की महान शिक्षाएं एक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। पीएम ने एक ट्वीट में कहा, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बधाई। एक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहें। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्री गुरु नानक देव जी की 553 वीं जयंती समारोह में भाग लिया।
जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के नागरिकों और विदेशों में बसे भारतीयों को गुरु नानक देव की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर, मैं विदेशों में बसे सभी नागरिकों और भारतीयों, विशेषकर सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। आगे कहा कि सभी को ‘जपजी साहब’ की शिक्षाओं से सत्य, त्याग और नैतिक आचरण जैसे शाश्वत मूल्यों को जरुर अपनाना चाहिए।
गुरु नानक देव जी ने ‘एक ओंकार’ का संदेश फैलाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने ‘एक ओंकार’ का संदेश फैलाया जिसका मतलब है कि ईश्वर एक है और हर जगह है। उन्होंने हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। हमें शिक्षाओं से सत्य, बलिदान और नैतिक आचरण जैसे शाश्वत मूल्यों को अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़े- एमपी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोर न्याय नियम में किया संसोधन, अब नहीं परोसा जाएगा अंडा और चिकन
गुरुपुरब के नाम से भी जाना जाता
गुरु नानक जयंती, जिसे गुरुपुरब के नाम से भी जाना जाता है, एक पवित्र त्योहार है जो सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव के जन्म का प्रतीक है। ये हर साल कार्तिक महीने या कार्तिक पूर्णिमा की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को प्रकाश उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।
Comments (0)