आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का समय अब नजदीक आता जा रहा है। चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सभी पार्टियां अपने पत्ते खोल रही हैं। इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। AIMIM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि, उनकी पार्टी बिहार की 11 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।
AIMIM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि, हम लोगों के बारे में कहा जाता था कि, हम लोग केवल कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारते हैं, लेकिन बिहार में भारतीय जनता पार्टी, जेडीयू, कांग्रेस के खिलाफ कैंडिडेट दे रहे हैं।