चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि एक चक्रवाती तूफान, जिसे दाना नाम दिया गया है। ये चक्रवाती तूफान ओडिशा तट से टकराएगा। 24 अक्टूबर तक इसके तट पर पहुंचने की उम्मीद है।
चक्रवाती तूफान के चलते समुद्र तट से मछुआरों को दूर रहने को कहा गया है। साथ ही ओडिशा के स्थानीय प्रशासन के लोग समुद्र तट के आसपास के गांवों को खाली करा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
Comments (0)