केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि, इन्हें देश की चिंता नहीं खुद के संतान की चिंता है। लालू यादव जी अपने बेटे के लिए चिंतित हैं और नीतीश कुमार अंग्रेजों के जमाने के सत्ता परस्त हैं, उन्हें बस सीएम की कुर्सी चाहिए।
ये लालू यादव को डराने का काम करते हैं
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पा रही है। ये जो दोनों में प्रेम बना हुआ न कि बड़का भैया और छोटका भैया, जब-जब लालू यादव नीतीश को कसते हैं तो नीतीश धमकी देने लगते हैं कि, मैं बीजेपी में चला जाऊंगा। उन्होंने आगे तंज भरे अंदाज में कहा कि, ये गाना गाते है न कि, मैं मायके चली जाऊंगी, देखते रहियो। ये लालू यादव को डराने का काम करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना
केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले भी बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, लालू यादव, नीतीश कुमार और कांग्रेस पार्टी आतंकिवादियों का समर्थन करते हैं। उन्होंने फिर कहा कि, नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार के मौके पर शिक्षकों को ट्रेनिंग में लगाया जा रहा है। एक तरह से नीतीश सरकार का तुगलकी फरमान है। बीजेपी ने पूछा कि, जिस तरह से नवरात्रि में शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है, उस तरह से रमजान के महीने में शिक्षकों को परेशान क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि, नीतीश सरकार हिंदुओं के त्योहार में तुगलकी फरमान जारी करती है। रक्षाबंधन में स्कूलों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं लेकिन बच्चे ही नहीं आए। इससे भी नीतीश सरकार नहीं जागी।
Comments (0)