हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पलवल के गांव नंगला मोहम्मदपुर गुलावद पहुंचकर शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्य के मुखिया ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बता दें कि, शहीद दिनेश शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर तैनात थे और पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन में शहीद हो गए थे।
सीएम सैनी ने कहा कि, हमारी लड़ाई किसी देश या व्यक्ति से नहीं, बल्कि आतंकवाद से है। हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को जड़ से खत्म किया। हमें अपनी सेना पर गर्व है। इस दौरान सीएम ने कहा कि, शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को बीजेपी सरकार की योजना के तहत 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही गांव में ऑपरेशन सिंदूर- शहीद दिनेश कुमार के नाम से एक स्मृति पार्क भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा - कर्नल सोफिया हमारी बेटी हैं, हमें उन पर गर्व है। सीएम ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है और भारत अब किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
Comments (0)