आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले इंडी गठबंधन पटरी पर लौटता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा की गई वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सहमति बन गई। इसके बाद अब खबर है कि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस को 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में भी सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं